Copyright

Like page

Sarvshakti Singh

Sarvshakti singh
Latest information
recent

Ek zindagi aisi bhi

जिंदगी एक game है या इसे अच्छे से खेलों या जिंदगी भर झीलों।
   जिंदगी Challenge से भरी हुई हैं, क्या पता किसके साथ कब क्या हो जाए।यह शौक है ,यह एक रौब है,यह एक मौज है।जिंदगी कही पर खिन्न है,तो कही पर भिन्न है।क्या पता कल किसके साथ क्या हो जाए।क्या पता घर से निकला हुआ सदस्य लौटकर वापस भी आए।या फिर कही हमेशा - हमेशा के लिए खो न जाए।
 
     
Stress
   आज जिंदगी के ऊपर ही हम बात करेंगें।कुछ समय रुक कर इस video को देख लेने से आपका नुकसान नही होगा।जहाँ तक हो सके आपका फायदा ही होगा।तो आइए शुरू करते हैं।जिंदगी के कुछ महत्वपूर्ण रूपों के बारे में बातें।

   इस दुनिया मे लाखों करोड़ों लोग रहते हैं।जितने लोग उतनी ही उनकी समस्याएं।लेकिन अगर सब लोगों की समस्याएँ देखी जाए, तो कही - न - कही एक जैसी ही होती हैं।इस दुनिया में समस्या या दुखः तीन प्रकार होता है।

   इस video को आप एक बार जरूर देखें।
       

तन का ,मन का और धन का ।
  कोई तन से दुखी रहता है,कोई कोई मन से दुखी रहता है ,नही तो कोई धन से दुखी रहता है।
  बस यही तीन प्रकार के दुख होते हैं।अब आप का भी दुख इन तीनों में से कोई एक होगा।जो होगा उसे आप चुन लें।इन तीनों दुखों का सिर्फ एक ही कारण है,सही समय पर सही निर्णय न ले पाना।
  मान लीजिए,अगर आप तन से दुखी हैं।तो आप अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं थे।और उस समय सही निर्यण नही ले पाए थे।अगर पहले से अपने शरीर का अच्छे से ध्यान रखें होते ,तो आज आपका शरीर स्वस्थ होता।
 

    मान लीजिए, आप धन से दुःखी हैं, तो इसके दो कारण हो सकते हैं, या तो हमेशा से दूसरों के ऊपर निर्भर रहे हैं।इसलिए अब आपको पैसे को लेकर परेशानियों सामना करना पड़ रहा है।या फिर आप अपने कमाए हुए पैसे सही जगह निवेश या Investment नही किए।बल्कि यहाँ-वहां के व्यर्थ खर्चों में अपना पूरा पैसा बर्बाद कर दिया।इसका मतलब ये हुआ,कि आप अपने पैसों को लेकर सही निर्णय नही लिया।इसलिए आप परेशान हैं।

     मान लीजिए,अगर आप मन से दुखी हैं।तो इसका सिर्फ एक ही कारण होता है।ना चाहते हुए भी दूसरे लोगों की बातों को मानना या दूसरों से उम्मीद लगाकर बैठे रहना और उनके द्वारा आपकी इच्छा पूरी न होने पर आप दुखी रह जाते हैं।और उस दुख को किसी के साथ बाँट भी नही सकते।अगर आप इस पर भी सही निर्णय लिए होते ,तो आप दुखी नही होते।ये दुःख सबसे बड़ा दुःख भी है।क्योंकि अगर कोई मन से दुखी होता है।तो उसे तन और धन का दुःख होने में भी ज्यादा समय नही लगता।इसलिए हमेशा अपने मन को या अपने सोच को स्वस्थ रखिए।किसी भी चीज के बहकावें में ना आइए।
     क्योंकि आपके साथ आपका पूरा परिवार भी है।आपका एक दुःख न सिर्फ आपको बल्कि आपके पूरे परिवार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।
     ऐसा तो कभी नही होगा,कि आप जिंदगी भर परेशान ही रहे ।आपकी परेशानी भी दूर होगी।तब तक आपको शांत होकर अपने कामों को करना होगा।और साथ ही भविष्य में आने वाले चीजों के बारे में सही निर्णय लेना होगा।

      दोस्तों अगर आपको आगे बढ़ना है,भविष्य में परेशानियों का सामना नही करना है।तो उसके लिए आप किसी भी कम को टालें न।ये मत कहिए कि आज नही कल करूँगा।क्योंकि कल भी तो आपको ही करना पड़ेगा।तो कल की जगह आज ही क्यों न वो काम कर लें।ताकि कल का दिन आप को आराम करने के लिए मिल जाए।अगर इस सोच के साथ कोई भी काम आप करते हैं।तो भविष्य में बहुत आगे जाएँगे।

    जिंदगी एक जंग है फिर जीने आना चाहिए।हर एक पल जहर है,फिर भी इसे पीते रहना चाहिए।क्योंकि अगर हम रोज़ थोड़ी - थोड़ी मात्रा में जहर लें।तो हमारे अंदर खुद इतना जहर हो जाता है।कि कोई कितना भी जहर मिलाकर दे दें।हमें असर नही करता।इसी तरह आप अपनी जिंदगी में अपने दुखों से लड़ते रहिए, ताकि भविष्य में कभी बड़ा दुख आए ,तो आप उसके लिए तैयार रहे और उसका आसानी से सामना कर सकें।
      धन्यवाद...
 

Sarvshakti singh

Sarvshakti singh

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.